पीलीभीत

Pilibhit News: एडीजी ने पुलिस लाइन और कोतवाली का निरीक्षण किया

Connect News 24

ADG inspected police line and police station

पुलिस लाइन में निरीक्षण करते एडीजी। संवाद

पीलीभीत। एडीजी पीसी मीना बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में कार्यालयों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।

एडीजी को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सलामी दी गई। इसके बाद वह पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, वाचक, अपर पुलिस अधीक्षक, यूपी 112, रेडियो शाखा, जनशिकायत प्रकोष्ठ, प्रधान लिपिक, रिट सेल, डिस्पैच, आंकिक शाखा, रिकार्ड रूम आदि कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस लाइन में आने वाली शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

एडीजी ने कार्यालय में साफ-सफाई रखने को कहा। इस दौरान एसपी अतुल शर्मा, एएसपी अनिल कुमार यादव, सीओ सदर प्रतीक दहिया, सीओ सिटी अंशु जैन समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

महिला बैरक का किया शुभारंभ

पीलीभीत। एडीजी पीसी मीना ने शाम को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला बैरक का उद्घाटन किया। एडीजी ने थाने के कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात आदि का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक और उपनिरीक्षक से असलहों की जानकारी ली गई। असलहा को खोलकर जोड़ कर दिखाने को कहा। कुछ सिपाही इसे ठीक से नहीं कर सके। एडीजी ने अभिलेखों का रखरखाव सही करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया। माल मुकदमाती व लावारिस वाहनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। संवाद

पुलिस लाइन में निरीक्षण करते एडीजी। संवाद

पुलिस लाइन में निरीक्षण करते एडीजी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button