पीलीभीत

Pilibhit News: अपर जिला जज अभिषेक पांडे का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

Connect News 24

पीलीभीत । जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में मथुरा में तैनात अपर जिला जज अभिषेक पांडे का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वह पीलीभीत में भ्रमण को आए थे।

इस अवसर पर अभिषेक पांडे ने कहा कि वकालत का पेशा बहुत ही गौरवशाली है। नए अधिवक्ताओं को मन लगाकर नए कानूनों की जानकारी हासिल करनी चाहिए और जन सामान्य को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने का प्रयास करना चाहिए।

अभिषेक पांडे कई वर्षों तक पीलीभीत जनपद में अपर जिला जज के रूप में कार्यरत रह चुके हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र व संचालन सचिव आनंद मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री विवेक अवस्थी पूर्व अध्यक्ष किशन लाल, पूर्व अध्यक्ष रामअवतार रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button