पीलीभीत

Pilibhit News: धक्का-मुक्की के बाद हटा कब्जा, दूसरे दिन फिर करने का आरोप

Connect News 24

पीड़िता ने घुंघचाई पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांंग की

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बाद बमुश्किल गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा में शुक्रवार को कब्जा हटवाया गया। गांव निवासी नीलकंठ की पत्नी का आरोप है कि कब्जेदारों ने शनिवार को फिर कब्जा कर लिया। विरोध पर आरोपी मारपीट को उतारू हो गए। एसओ घुंंघचाई से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर कब्जा हटवाने की मांग की गई है।

गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा में रास्ते पर कब्जे को लेकर कई महीनों से दो पक्षों में विवाद था। गांव के नीलकंठ की पत्नी तारावती ने कई बार शिकायत कर कब्जा हटवाने की मांग की। शुक्रवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व और पुलिस टीम ने बमुश्किल कब्जा हटवा दिया।

कब्जा हटाने को लेकर कब्जेदारों की टीम सदस्यों से कई बार नोकझोंक हुई। टीम के सामने दोनों पक्षों की महिलाओं में मारपीट हुई। बीच-बचाव पर पुलिस से भी धक्का-मुक्की की गई। तारावती ने शनिवार को घुंघचाई थाने पहुंचकर आरोपियों पर रास्ते में फिर कब्जा कर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने, सार्वजनिक रास्ते से कब्जा हटवाने की मांग की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button