पीलीभीत

Pilibhit News: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या कर घर में फेंक दिया शव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 05 Sep 2023 12:30 AM IST

Dead body was thrown in the house after killing a young man in old enmity

पोस्मार्टम हाउस पर खड़े मृतक के परिजन । संवाद

पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव मीरापुर कोंधा में एक युवक की घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या कर दी गई। परिजन जब खेत पर चले गए तभी आरोपी शव घर में फेंक गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव मीरापुर कोंधा निवासी सेवाराम ने बताया कि उनके भतीजे प्रेमशंकर की गांव के ही एक युवक से रंजिश चल रही थी। इसे लेकर युवक ने कई बार प्रेमशंकर की पिटाई की थी। रविवार शाम लगभग पांच बजे कुछ लोग प्रेमशंकर को घर से बुलाकर ले गए। उस समय उसकी पत्नी जावित्री घर पर ही थी। प्रेमशंकर के जाने के बाद उसकी पत्नी व बच्चे चारा काटने खेत पर चले गए।

शाम साढ़े छह बजे जब पत्नी-बच्चे चारा लेकर खेत से लौटे तो प्रेमशंकर का शव घर के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। पत्नी-बच्चों की चीख-पुकार सुनकर भीड़ जमा हो गई। जहानाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पत्नी जावित्री ने आरोप लगाया है कि घर से बुलाकर ले जाने के बाद प्रेमशंकर को पहले शराब पिलाई गई। इसके बाद हत्या कर शव घर में लाकर डाल दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button