शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: घर से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Connect News 24

Dead body of young man missing from home found hanging from a tree

मृतक अरुण का फाइल फोटो

निगोही थाना क्षेत्र के गांव ककरौआ का मामला, कपड़ों से की परिजन ने शिनाख्त

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद घर से लापता निगोही थाना क्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी अरुण कुमार (30) का शव गांव के पूरब में झाड़ियों में खड़े नीम के पेड़ से फंदे से लटका मिला। शव पूरी तरह से सड़ जाने के साथ निचला हिस्सा भी गायब था। मृतक के परिजन ने कपड़ों से युवक की पहचान की।

20 अगस्त को अरुण परिजन से झगड़ा करने के बाद घर से चला गया था। उसकी काफी तलाश की गई। कोई सुराग नहीं लगने पर परिजन शांत होकर बैठ गए। मंगलवार सुबह गांव के बाहर बकरियां चरा रहे बच्चों ने झाड़ियों में नीम के पेड़ से एक शव लटका देखा। कुछ देर में भीड़ लग गई। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। निचला हिस्सा भी गायब था। माना जा रहा है कि शव को किसी जानवर ने नोच खाया। बाद में वहां पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त अरुण के रूप में की।

सूचना पर एसपी सिटी सुधीर जायसवाल व सीओ सदर अमित चौरसिया ने मौका-मुआयना किया। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि अरुण ने शराब पीने के लिए घर से चोरी किए गेहूं बेच दिए थे। इसी बात को लेकर पिता वीरपाल सिंह ने डांटा था।

कई-कई दिन घर नहीं आता था अरुण

मजदूर पेशा अरुण शराब पीने के साथ ही कई-कई दिन घर नहीं आता था। इसी के चलते परिजन ने उसकी अधिक तलाश नहीं की। पुलिस के अनुसार, उसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई थी।

बिलख पड़े पत्नी और बच्चे

अरुण का शव मिलने के बाद पत्नी नीलू देवी व दोनों बच्चे बिलख पडे़। पति की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी नीलू के कंधों पर आ गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button