पीलीभीत

Pilibhit News: पीड़िता के बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी को भेजा जेल

Connect News 24

बाग में खून से लथपथ और बेहोश मिली थी किशोरी

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। दुष्कर्म के मामले में सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल और बयान कराया। किशोरी ने बयान में आरोपी का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी राजू उर्फ अमित को जेल भेज दिया।

किशोरी की मां तीन जून की रात को घर में 15 वर्षीय पुत्री के साथ सो रही थी। अचानक देवर के पुत्र की मौत की सूचना पर वह पुत्री को घरपर छोड़कर रात 11 बजे देवर के घर चली गई। रात तीन बजे किशोरी की मां घर लौटी तो पुत्री घर पर नहीं थी। पुत्री गांव के समीप बाग में बेहोश और खून से लथपथ मिली।

पुलिस ने किशोरी की मां की ओर से गांव गढ़ाकलां निवासी अमित उर्फ राजू के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल और बयान कराए। सेहरामऊ इंस्पेक्टर कांत कुमार शर्मा ने बताया कि बयान में किशोरी ने राजू के दुष्कर्म करने की जानकारी दी। किशोरी के बयान के बाद नामजद आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button