पीलीभीत

Pilibhit News: क्षतिग्रस्त पुल को ठीक कराकर ठेकेदार को दे दी क्लीन चिट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 28 Jul 2023 01:09 AM IST

Repaired the damaged bridge and gave a clean chit to the contractor

बीसलपुर के गांव बोनी के पास ठेकेदार ने सही कराया क्षतिग्रस्त पुल । संवाद

बीसलपुर। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने नवनिर्मित पुल के तीन माह के भीतर क्षतिग्रस्त होने के मामले में कार्रवाई के बजाय ठेकेदार को क्लीन चिट दे दी है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोक निर्माण विभाग ने पिछले वर्ष गांव बौनी और वैदखेड़ा के बीच रपटुआ नदी पर 54 मीटर लंबा पुल बनवाया था। इस पुल के निर्माण में छह करोड़ की लागत आई थी। करीब तीन माह पूर्व प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने पुल का उद्धाटन किया था। तीन माह के भीतर ही पुल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें काफी बड़ा सुराख हो गया था। इससे यातायात प्रभावित होने लगा। शाम के बाद लोगों ने पुल से गुजरना बंद कर दिया था। मामला संज्ञान में आने पर भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने मुआयना किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने अधिकारियों से क्षतिग्रस्त पुल तत्काल सही कराने के लिए कहा। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने बृहस्पतिवार को क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत करा दी है। अब पुल से पहले की तरह यातायात होने लगा है। बौनी की ग्राम प्रधान किरन गोस्वामी ने लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार की ओर से पुल सही कराने की पुष्टि की है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनूप कुमार चाकी ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल सही करा दिया गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने के मामले में ठेकेदार की कोई गलती नहीं है। आमतौर पर नवनिर्मित पुल पहली बार जोरदार बारिश होने पर क्षतिग्रस्त हो ही जाता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button