पीलीभीत

Pilibhit News: कृषि विभाग की टीम ने चूहों से बर्बाद धान की फसल देखी

Connect News 24

Agriculture department team saw paddy crop destroyed by rats

अमरिया क्षेत्र में जांच करने पहुंची कृ​षि विभाग की टीम ।

पीलीभीत। बारिश के बाद अमरिया क्षेत्र में चूहे धान की फसल के दुश्मन बन गए हैं। चूहों ने कई किसानों की फसल बर्बाद कर दी है। अमर उजाला ने इस बाबत प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने उसका संज्ञान लेकर खेतों में जाकर फसल का निरीक्षण किया। टीम ने किसानों से बातचीत भी की।

अमरिया क्षेत्र के गांव लाहौरगंज, भैंसा मुडलिया, बिलासपुर सहित दर्जनों गांवों में किसानों की धान की फसल में तेजी से चूहों ने नुकसान करना आरंभ कर दिया है। हर तरह के जतन करने के बाद भी किसानों की फसल चूहों से सुरक्षित नहीं हो पा रही है। इधर, कृषि विभाग की ओर से भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। मामले की जानकारी होने पर अमर उजाला ने बुधवार के अंक में खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया।

इसके बाद बुधवार को एडीओ (कृषि) तेज बहादुर एवं टीए मुकेश ने गांव में पहुंचकर किसानों से बातचीत की। टीम ने खेतों में जाकर नष्ट की गई फसल भी देखी। मौके पर टीम को चूहे तो नहीं मिले लेकिन उनका मल पड़ा मिला। किसानों ने बताया कि चूहे रात दिन फसल बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

00

अलग किस्म के हैं चूहे, कराई जाएगी मल की जांच

खेत पर जब टीम पहुंची तो किसानों ने बताया कि ये चूहे आम चूहों से अलग किस्म के हैं। ये चमगादड़ जैसे दिखते हैं। मौके पर टीम ने चूहों को देखने की कोशिश भी की लेकिन कोई चूहा नहीं दिखा। मौके पर पड़े मल को देखा गया तो वह सामान्य चूहों से अलग था। इस पर चूहों की पड़ताल के लिए मल के सैंपल लिए गए हैं। इसकी जांच कराई जाएगी।

00

मौके पर एडीओ गए थे। किसानों से बातचीत की गई है। सभी किसानों को एक साथ चूहा मार दवा फसलों में रखने के लिए कहा गया है। चूहे किस प्रजाति के हैं, इसकी जांच कराई जाएगी। – श्यामनारायण राम, जिला कृषि प्रसार अधिकारी

अमरिया क्षेत्र में जांच करने पहुंची कृषि विभाग की टीम ।

अमरिया क्षेत्र में जांच करने पहुंची कृषि विभाग की टीम ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button