पीलीभीत

Pilibhit News: ताइक्वांडो फिनवेट में अक्षत व पंखुड़ी प्रथम

Connect News 24

Akshat and Pankhuri first in Taekwondo Finweight

गांधी स्टे​डियम में ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओ को दिए गए मेडल । स्रोत – जिला खेल अ​धिकार

पीलीभीत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी पर बृहस्पतिवार को ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। इसका उद्घाटन सीएमओ डॉ. अलोक कुमार ने किया। जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

ताइक्वांडो फिनवेट में अक्षत प्रथम, जीनियस द्वितीय और तसील तृतीय स्थान पर रहे। फ्लाई वेट में अथर्व प्रथम, धर्मेंद्र द्वितीय और शिवांश तृतीय स्थान पर रहे। वेंटम वेट में नमन प्रथम, ध्रुव द्वितीय और जियांश तृतीय रहे। फेदर वेट में सार्थक प्रथम, समीर द्वितीय, वीर प्रताप तृतीय स्थान पर रहे।

लाइट वेट में आयुष प्रथम, लव द्वितीय और गौरव तृतीय रहे। मिडिल वेट में सिद्धार्थ प्रथम, नागेंद्र द्वितीय और अभिनव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं मिडिल हेवीवेट में ज्ञान प्रकाश प्रथम, सत्यम द्वितीय, अथर्व तृतीय, हैवी वेट में सौरभ बाबू प्रथम, निशांत सिंह द्वितीय, अभय सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग की फिनवेट में पंखुड़ी प्रथम, आराध्या द्वितीय, मुस्कान तृतीय, फ्लाई वेट में सोना प्रथम, स्वाती द्वितीय, अंशिका तृतीया स्थान पर रहीं। वेनटम वेट में परी प्रथम, सिद्धि द्वितीय, विद्या तृतीय, फेदर वेट में रौनक प्रथम, रंजनी द्वितीय, दुर्गेश तृतीय, लाइट वेट में अक्षरा प्रथम, रोशनी सिंह द्वितीय, मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। मिडिल वेट में खुशबू प्रथम, अनीशा द्वितीय, आराध्या तृतीय, मिडिल हैवी वेट में पार्वती प्रथम, भूमि द्वितीय, भारती तृतीय, हैवीवेट में भूमि प्रथम, सुनैना द्वितीय, अंशिका तृतीय रहीं। इस दौरान सत्य प्रकाश, पवन श्रीवास्तव, कुनाल श्रीवास्तव, सूर्य प्रताप सिंह, करन राजपूत, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button