पीलीभीत

Pilibhit News: पीटीआर के सारे गेस्ट हाउस 10 जनवरी तक फुल

Connect News 24

All guest houses of PTR full till 10th January

मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस ।

टाइगर रिजर्व की सभी रेंजों में हैं सात गेस्ट हाउस

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। नए साल और क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के सभी गेस्ट हाउस 20 दिसंबर से 10 जनवरी तक बुक हो गए हैं। ऐसे में यदि आप जंगल के बीच में रात गुजारने की सोच रहे हैं तो अब इंतजार करना पड़ेगा।

इस माह 20 दिसंबर के बाद छुट्टियों की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में काफी लोगों ने अभी से जंगल के बीच बने टाइगर रिजर्व के गेस्ट हाउसों को बुक कराना शुरू कर दिया है।

यही कारण है कि यदि अब आप गेस्ट हाउस में रात में ठहरना चाहेंगे तो इंतजार करना पड़ेगा। टाइगर रिजर्व के सभी गेस्ट हाउस 20 दिसंबर से 10 जनवरी तक बुक हो चुके है। बता दें कि टाइगर रिजर्व की माला, बराही, हरीपुर, दियूरिया और महोफ रेंज में सात गेस्ट हाउस हैं। सभी काफी आकर्षक है।

00

चूका की भी तीन जनवरी तक बुक हो गईं हटें

गेस्ट हाउस की जहां 10 जनवरी तक एडवांस बुकिंग चल रही है तो चूका की हटों की भी तीन जनवरी तक बुकिंग हो गई है। अब तीन जनवरी के बाद की बुकिंग होगी।

00

चूका की हटों के साथ ही गेस्ट हाउसों की भी अभी से एडवांस बुकिंग हो चुकी है। काफी सैलानी गेस्ट हाउस में ठहरते हैं।

– नवीन खंडेलवाल, प्रभागीय वनाधिकारी, पीटीआर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button