Pilibhit News: पीटीआर के साथ अब उत्तराखंड की टीम भी करेगी बाघ की निगरानी
जंगल में खटीमा के युवक का शव मिलने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। महोफ रेेंज में बाघ के हमले में खटीमा के तारा सिंह की मौत के बाद घटनास्थल के आस पास बाघ की लोकेशन नहीं मिल सकी है। सीमा क्षेत्र होने के कारण अब टाइगर रिजर्व के साथ ही उत्तराखंड वन प्रभाग की सुरई रेंज की टीम भी निगरानी करेगी। सुरई रेंज की ओर से भी यहां कैमरों को लगाया गया है।
महोफ रेंज के खकरा-15 में उत्तराखंड के युवक तारा सिंह का मंगलवार को शव बरामद होने के बाद डीएफओ ने टीम को लगा दिया था। साथ ही चार कैमरों को भी लगाया था। बाघ की घटना के बाद लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी थी। चूंकि घटनास्थल खटीमा वन प्रभाग की सीमा पर है। इसको लेकर डीएफओ ने वहां के प्रभागीय वनाधिकारी से भी सुरक्षा को लेकर वार्ता की। वार्ता के बाद सुरई रेंज की टीम ने भी निगरानी शुरू कर दी है। कैमरों को लगया है।
00
मुआवजे को लेकर भी चल रही कवायद
मृतक तारा सिंह के परिजनों को मुआवजा देने की कवायद शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खंडेलवाल ने बाघ के हमले से मौत होना माना है।



