पीलीभीत

Pilibhit News: मुनादी हुई पूरी, आज से शुरू होगा चिह्नीकरण

Connect News 24

Announcement complete, marking will start from today

शहर में मुनादी करता प्रचार वाहन । संवाद

पीलीभीत। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत व्यापारियों से वार्ता के बाद प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रहा है। पहले तीन दिन मुनादी कराई गई थी। मुनादी का काम बुधवार को खत्म हो गया। अब बृहस्पतिवार से नगर पालिका की टीमें अतिक्रमण चिन्हित करेंगी।

शहर में अतिक्रमण की समस्या काफी विकराल है। प्रशासन हर हाल में इसका स्थायी समाधान तलाश रहा है। पूर्व में चलाए गए अभियान के दौरान व्यापारियों के रोष के चलते प्रशासन ने कार्रवाई को रोक दिया था। इसके बाद शनिवार को व्यापारियों के साथ हुई बैठक में वार्ता के तहत सोमवार से शहर में मुनादी करानेे का अभियान शुरू कराया गया था।

मुनादी के दौरान व्यापारियों को अतिक्रमण हटाए जाने की बात कही गई। अभियान बुधवार को समाप्त हो गया। तीन दिन चले अभियान के बाद भी शहर में अतिक्रमण की स्थिति जस की तस है। इस पर किसी भी दुकानदार ने अमल नहीं किया है। अब आज से शहर में अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए टीमें घूमेंगी। इस दौरान भी अगर व्यापारी या अन्य लोग न माने तो तीन दिन बाद जुर्माने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया अभियान का पहला चरण समाप्त हो गया है। अब बृहस्पतिवार से चिह्नीकरण तीन दिन तक चलेगा। इसके बाद भी अतिक्रमण न हटाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button