Pilibhit News: गोला फेंक में दिलकश, ऊंची कूद में अनुराग ने मारी बाजी

गांधी स्टेडियम में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग
पीलीभीत। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन गांधी स्टेडियम में गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बारिश के चलते पहले दिन की स्पर्धाएं नहीं हो सकीं थीं।
तीन दिवसीय 67वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सब जूनियर बालिका वर्ग में गोला फेंक में शाहजहांपुर की दिलकश प्रथम, पीलीभीत की सुजीता द्वितीय और बदायूं की नीतू यादव ने तीसरा स्थान पाया।
जूनियर बालक वर्ग की गोला फेंक में शाहजहांपुर के आशीष प्रथम, बदायूं के निखिल द्वितीय और बरेली के आदित्य तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग की गोला फेंक में बदायूं की राजकुमारी प्रथम, बरेली की खुशी द्वितीय और यहीं की रीना तृतीय रहीं।
सीनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद में बदायूं के अनुराग प्रथम, बदायूं के राघवेंद्र द्वितीय, बरेली के राजीव तृतीय, सीनियर बालक वर्ग की गोला फेंक में बदायूं के अनुभव प्रथम, शाहजहांपुर के शादाब द्वितीय और शाहजहांपुर के अलीमुद्दीन तृतीय रहे।
सीनियर बालिका वर्ग की गोला फेंक में बदायूं की राजकुमारी प्रथम, बरेली की संगीता द्वितीय, बदायूं की वंशिका तृतीय, जूनियर बालिका गोला फेंक में बदायूं की स्वामी प्रथम, पीलीभीत की जसमीत द्वितीय और बदायूं की राधिका तृतीय रहीं।
जूनियर बालक वर्ग की गोला फेंक में शाहजहांपुर के आशीष प्रथम, बदायूं के निखिल द्वितीय, बरेली के आदित्य तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग की भाला फेंक में बदायूं की नेहा प्रथम, यहीं की राधिका द्वितीय और बरेली की नैंसी तृतीय रहीं। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को जिला क्रीड़ा समिति के सचिव राजेश शुक्ला, प्रधानाचार्य संतोष कुमार, भारती दीक्षित, अनिता जोशी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार, यासीन अहमद खान, राजीव मिश्रा, रमेश सिंह, शाहीद रजा, अखलाक हसन खा, संजय सरकार, लोकेश कुमार, रेहान खां, शिल्पी सिंह, दुर्गेश आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद

गांधी स्टेडियम में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग

गांधी स्टेडियम में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग

गांधी स्टेडियम में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग