पीलीभीत

Pilibhit News: पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान में लक्ष्य से अधिक आवेदन

Connect News 24

पीलीभीत। पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत जिले को 767 जोड़ों की शादी का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष अब तक 839 आवेदन विभाग के पास आ चुके हैं। लक्ष्य से अधिक आवेदन आने से अफसर असमंजस हैं। हालांकि आए हुए आवेदनों की एसडीएम के स्तर से जांच कराई जा रही है। ऐसे में अब देखना यह है कि इसके बाद लक्ष्य के अनुसार आवेदन हो सकेंगे या फिर अधिक ही होंगे।

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से कन्याओं के विवाह के लिए पात्रों को बीस हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके लिए शासन ने इस वित्तीय साल के लिए जिले को 767 का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य के सापेक्ष बजट भी जारी कर दिया गया था। अप्रैल से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन होने शुरू हो गए थे। अब तक जिले में योजना का लाभ लेने के लिए विभाग के पास लक्ष्य से कहीं अधिक 839 आवेदन आ गए हैं। इतने आवेदन आने से अब अफसर असमंजस की स्थिति में आ गए है कि शेष को लाभ कैसे दिया जाए। हालांकि आवेदन पत्रों की अभी एसडीएम और ब्लॉक स्तर से सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चलेगा। फिर भी संभावना जताई जा रही है कि आवेदन लक्ष्य से कहीं अधिक ही होंगे।

यह है जिले में लंबित आवेदनों की स्थिति

शादी अनुदान के लिए आए आवेदन पत्रों के सत्यापन के दौरान बीसलपुर तहसील में 24 आवेदन आए थे। इसमें छह लंबित पड़े हैं। कलीनगर से चार आए और सभी सत्यापित हो चुके हैं। सदर तहसील से 31 आए और अभी छह लंबित हैं। पूरनपुर में पांच आए और तीन लंबित हैं। सभी तहसीलों से तीन आवेदनों को निरस्त किया गया है।

लक्ष्य के सापेक्ष अधिक आवेदन आए हैं। अभी आवेदनों की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। -सुरेश कुमार मौर्य, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button