Pilibhit News: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में 34 शिक्षिकाओं की नियुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:19 AM IST

शिक्षिकाओं को स्कूल आवंटन करती टीम । स्रोत – शिक्षा विभाग
पीलीभीत। जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में रिक्त 37 पदों में से 34 पर शिक्षिकाओं की नियुक्ति कर दी गई। इसी माह शिक्षिकाओं के पदों के लिए काउंसलिंग कराई गई थी।
जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अलग-अलग विषयों के 37 पद रिक्त चल रहे थे। इन पदों पर महिला शिक्षकों की ही तैनाती होनी थी। पिछले माह तैनाती के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदनों के बाद इस माह की शुरुआत में गोमती सभागार में सभी की काउंसलिंग हुई थी। प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद मंगलवार को सीडीओ धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पीडी शैलेंद्र व्यास, बीएसए अमित कुमार सिंह की मौजूदगी में सभी चयनित शिक्षिकाओं को स्कूलों का आवंटन किया गया। इस दौरान दो शिक्षिकाएं गैरहाजिर रहीं। उनको डाक से नियुक्तिपत्र भेजा जाएगा।