पीलीभीत

Pilibhit News: नौकरी का साधन नहीं, मातृभूमि की सेवा का स्वर्णिम अवसर है सेना

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 28 Jul 2023 12:41 AM IST

Army is not a means of job but a golden opportunity to serve the motherland

चिरौंजीलाल वीरेन्द्रपाल सरस्वती विघा मंदिर इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र व ​श

पीलीभीत। चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनसीसी की यूपी 25 बटालियन शाहजहांपुर के मार्गदर्शन में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान कैडेट्स भारत माता की जय और वंदे मातरम का जयघोष करते रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन एनसीसी प्रमुख तनु अग्निहोत्री ने किया। प्रारंभ में देशभक्ति तथा कारगिल विजय दिवस की डॉक्यूमेंट्री विडियो दिखाई गई। इसके बाद प्रधानाचार्य चंद्रभान शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना केवल नौकरी का साधन नहीं है, बल्कि यह मातृभूमि की सेवा का एक स्वर्णिम अवसर है।

इसके पश्चात खेल शिक्षक प्रशांत सक्सेना ने कमान विक्रम बत्रा, संजय कुमार के शौर्य पराक्रम के विषय में कैडेट्स को संबोधित किया। अंत में कैडेट अजीत ने कारगिल युद्ध में किस प्रकार सेना ने विजय प्राप्त की। इसके बारे में छात्रों को समझाया। इस दौरान निर्मल शर्मा, लोकेश सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्रा, कृष्ण कुमार शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button