पीलीभीत

Pilibhit News: हाईस्कूल में अर्पित और इंटर में सौरभ ने मारा मैदान

Connect News 24

– जिले में हाईस्कूल व इंटर की टॉप टेन सूची में 14-14 मेधावी शामिल

– बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चे रहे टॉप टेन सूची में

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में अर्पित और इंटर में सौरभ गंगवार ने बाजी मारी। 97.67 प्रतिशत अंक हासिल कर अर्पित प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहे जबकि जिले में टॉप किया। वहीं सौरभ गंगवार 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर इंटर में प्रदेश में दूसरे स्थान पर और जिले में टॉप पर रहे।

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 23136 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 19168 बच्चे पास हुए। इंटर में 19794 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 14853 बच्चे पास हुए हैं। जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट 82.83 प्रतिशत रहा। जबकि इंटर का 75.40 प्रतिशत। जिले की हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर के सात बच्चे शामिल रहे तो इंटर की टॉप टेन सूची में इसी विद्यालय के सात बच्चे शामिल रहे। हाईस्कूल में शहर के वीरांगना अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज की स्वाति गंगवार 96.17 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर की खुशी पाठक 96 प्रतिशत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

वहीं इंटर में बीसलपुर के सौरभ गंगवार 97.20 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में दूसरे व जिले में पहले स्थान पर रहे। बीसलपुर के ही सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अनिल बाबू कश्यप, ऋषभ प्रजापति, सौरभ गंगवार के अलावा बीसलपुर के ही भगवानदास गेंदनलाल इंटर कॉलेज के अर्पित गंगवार 96.40 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर के करन साहनी 95.80 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

हाईस्कूल : टॉप टेन

1. अर्पित गंगवार 97.67 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर

2. स्वाती गंगवार 96.17 प्रतिशत वीरांगना अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत

3. खुशी पाठक 96.00 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर

4. रस्मी गौतमी 95.67 प्रतिशत श्री गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज बड़ापुरा अमरिया

5. नितीश कुमार कुशवाह 95.50 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पुरनपुर

5. आकाश वर्मा 95.50 प्रतिशत रामप्रसाद हायर सेकेंडरी स्कूल टाह पीलीभीत

6. तेजस गंगवार 95.17 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर

7. रक्षा दुबे 95 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर

8. शिवम वर्मा 94.83 प्रतिशत चिरंजीलाल बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत

8. अमित कुमार 94.83 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर

8. तनिष्का दुबे 94.83 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर

9. माधुर सक्सेना 94.50 प्रतिशत जहानाबाद इंटर कॉलेज जहानाबाद पीलीभीत

9. संध्या 94.50 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर

10. रितिक 94.17 प्रतिशत चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत

इंटरमीडिएट : टॉप टेन

1- सौरभ गंगवार 97.20 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीसलपुर

2- अनिल बाबू कश्यप 96.40 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीसलपुर

2- ऋषभ प्रजापति 96.40 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीसलपुर

2- सौरभ गंगवार 96.40 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीसलपुर

2- अर्पित गंगवार 96.40 प्रतिशत भगवान दास गेदन लाल इंटर कॉलेज, बीसलपुर

3- करन सहनी 95.80 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पूरनपुर

4- आदेश गंगवार 95.60 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीसलपुर

4- अर्पित गंगवार 95.60 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीसलपुर

5- दीपक कुमार 95.20 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पुरनपुर

6- अंशिका सिंह 94.80 प्रतिशत सुख देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज आजमपुर, बरखेड़ा

7- आलोक कुमार 94.60 प्रतिशत एसआरएम इंटर कॉलेज, बीसलपुर

8- शिवम कुमार 94.20 प्रतिशत भगवान दास गेंदन लाल इंटर कॉलेज, बीसलपुर

9- कपिल गंगवार 94 प्रतिशत एसआरएम इंटर कॉलेज, बीसलपुर

10- शिवम गंगवार 93.80 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीसलपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button