पीलीभीत

Pilibhit News: आशुतोष बरेली गए, संजीव को मिला सुनगढ़ी थाने का प्रभार

Connect News 24

पीलीभीत। गैर जनपद में तबादला हो जाने के बाद रविवार रात को एसपी ने सुनगढ़ी इंस्पेक्टर आशुतोष रधुवंशी को रिलीव कर दिया। उनके स्थान पर बदायूं से आए संजीव शुक्ला को सुनगढ़ी थाने का चार्ज सौंपा है।

जिले में कार्यकाल पूरा करने वाले 16 इंस्पेक्टरों का गैर जनपद तबादला किया गया था। बाहरी जिले के नए इंक्पेक्टरों ने अभी यहां ज्वाइन नहीं किया था, इसलिए यहां तैनात इंस्पेक्टरों को रिलीव नहीं किया गया था। अब इंस्पेक्टर आने शुरू हो गए हैं। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी को छोड़कर एसपी ने तबादला हुए सभी इंस्पेक्टरों को पुलिस लाइन भेज दिया।

रविवार की रात एसपी अतुल शर्मा ने सुनगढ़ी इंस्पेक्टर को भी रिलीव कर दिया। इसके बाद वह बरेली चले गए। उनके स्थान पर बदायूं से आए इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला को यहां का चार्ज दिया गया है। उधर, तबादले को रविवार रात को नौगवां चौराहे के पास दो पक्षों में हुए विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button