पीलीभीत

Pilibhit News: धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Connect News 24

Bajrang Dal workers created ruckus after receiving information about conversion

बरखेड़ा क्षेत्र के गांव में धर्मातरण की सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताश करती हुई । स्त्रोत – वीडिय

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव पिपरा खास के एक घर में रविवार को धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। घर से एक युवक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि गांव पिपरा खास में लंबे समय से एक घर के अंदर धर्मांतरण का खेल चल रहा है। इसके बारे में ग्रामीण पहले भी कई बार पुलिस को अवगत करा चुके थे, मगर पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। साल भर से प्रत्येक रविवार को यहां विशेष प्रार्थना सभा की आड़ में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है।

आरोप है कि रविवार को भी घर में धर्मांतरण कराने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इसी बीच गांव के एक युवक ने मामले की सूचना बजरंग दल के प्रखंड कोषाध्यक्ष शिवम गंगवार को दी। इस पर वह अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। यहां घर के अंदर 10-12 महिलाएं और पुरुष मौजूद थे। सभी लोगों को धार्मिक ग्रंथ से कुछ सिखाया जा रहा था।

कार्यकर्ताओं ने कुछ किताबों के साथ एक युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह परमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस को भेजा गया था। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। घर से कुछ धार्मिक साहित्य मिला है। युवक से पूछताछ की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button