Pilibhit News: कड़ी सुरक्षा के बीच होगी बकरीद की नमाज
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:32 AM IST
पीलीभीत। बकरीद की बृहस्पतिवार को होने वाली नमाज को लेकर पुलिस ने सारी तैयारियां कर ली हैं। इसके लिए सीतापुर से 200 अंडर ट्रेनिंग दरोगा व दो प्लाटून पीएसी बुला ली है।
जिले को पांच जोन और पंद्रह सेक्टरों में बांटकर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। ईदगाह के अलावा सभी मस्जिदों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस तैनात रहेगी। इसके लिए सीतापुर से 200 अंडर ट्रेनिंग दरोगा, दो प्लाटून पीएसी मिली है। जिले में पांच सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर, सहित 750 कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 190 अंडर ट्रेनिंग दरोगा भी बकरीद की सुरक्षा में लगाए गए है।
जिले भर में सभी थानों में रिजर्व पुलिस पार्टी भी रखी गई है। सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी नहीं करने दी जाएगी। नई परंपरा डालने की अनुमति प्रदान नहीं की गई है। खुरफातियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सभी थाना प्रभारियों उनके क्षेत्र में पालने वाले पशुपालकों नोटिस देने के निर्देश भी दिए गए है। इसके बाद भी सड़क पर अनावश्यक पशु घूमते पाए गए। ऐसे पशुपालकों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी अतुल शर्मा ने बताया है कि थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रों में भ्रमण करने व ईदगाह की साफ सफाई देखने के लिए कहा गया है। जिससे नमाजियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।