Pilibhit News: राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बरेली मंडल ने जीता कांस्य
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:04 AM IST

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के बाद खुशी मनाते खिलाड़ी । स्रोत- शिक्षक
पीलीभीत। राज्य स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में बरेली मंडल ने बनारस को सीधे सेटों में हराकर चैंपियनशिप में तृतीय स्थान (कांस्य पदक) प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस मेहनत से जनपद पीलीभीत का नाम रोशन हुआ है।
बुलंदशहर में हुई प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बरेली मंडल ने बस्ती मंडल को सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम सेमीफाइनल में स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ से हार गई। इसके बाद बस्ती को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम कोच प्रशांत शुक्ला ने बताया कि जनपद पीलीभीत से अंडर-14 बालक वर्ग में जैनुल, विनीत, नवनीत, विजय, सुखरंजन ने प्रतिभाग किया।
इसमें जैनुल और विनीत ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी का चयन यूपी विद्यालय टीम के लिए किया जाएगा। जिले के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी, जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बधाई दी है।