Pilibhit News: ट्रक से कुचलकर बरेली के युवक की मौत

जाबिर का फाइल फोटो । स्रोत – परिजन
मोबाइल पर बात कर रहा था, चालक हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर (पीलीभीत)। चीनी मिल चौकी के पास मंगलवार सुबह ट्रक पीछे करते समय उसकी चपेट में आकर बरेली के एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी जावेद ने बताया कि बरेली के थाना नवाबगंज के गांव हरदुआ निवासी जाबिर अली(22) पुत्र शानू अली उनका रिश्तेदार था। वह सोमवार को उनके घर आया था। मंगलवार को सुबह जाबिर अली चीनी मिल चौकी के पास स्थित जावेद की टायर की दुकान पर खड़ा था। इसी बीच एक चालक ट्रक लेकर उनकी दुकान पर कुछ काम कराने आया।
चालक ट्रक को पीछे कर रहा था। पीछे खड़ा जाबिर किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घर वाले उसके शव को अपने गांव ले गए।
कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक मोहल्ला ग्यासपुर का बताया गया है। तहरीर न मिल पाने के कारण पुलिस ने अभी इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।