पीलीभीत

Pilibhit News: दो चालकों के खिलाफ बैटरा चोरी की रिपोर्ट

Connect News 24

बरखेड़ा। कस्बे के एक किलोमीटर दूर अमखिडिया मंदिर के पास सड़क का चौड़ीकरण चल रहा है। ठेके की कंपनी के दो ट्रैक्टर काम में लगे हैं, जिनके बैटरा चोरी करते हुए दो चालकों कृपाल सिंह व भूप सिंह को गार्डों ने दबोच लिया।

घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे के बाद की है। गश्त के दौरान गार्डों को कुछ हलचल दिखाई दी। जब ट्रैक्टर के पास पहुंचे तो देखा दो युवक बैटरा खाेलने में जुटे हैं। गार्डों ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भूप सिंह गार्डों से हाथापाई करते हुए धक्का देकर भाग गया, जबकि उसके दूसरे साथी कृपाल सिंह को गार्डों ने दबोच लिया। एटलस कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर दीवान सिंह नैनवाल ने बरखेड़ा थाने में कृपाल सिंह व भूप सिंह के खिलाफ तहरीर देकर दोनों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button