पीलीभीत

Pilibhit News: बाइफरकेशन मार्ग पर बच्चों के साथ घूमता दिखा भालू

Connect News 24

Bear walking with children on bifurcation road

बाइफरकेशन मार्ग पर बैठा भालू । स्त्रोत – सोशल मीडिया

कलीनगर। माधोटांडा- बाइफरकेशन मार्ग पर शनिवार की रात कुछ लोगों के वाहनों में उस समय ब्रेक लग गए जब सड़क पर भालू और उसके बच्चे चहलकदमी करते दिखाई दिए।

भालू को उसके दो बच्चों को साथ देखकर कार और बाइक पर सवार लोगों ने मोबाइल पर वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इससे पहले पीलीभीत- माधोटांडा मार्ग पर नहर में बाघ को नहाते देखा गया था। बताया जाता है कि गर्मी के मौसम में वन्यजीव रात के समय मौसम ठंडा होने पर सड़कों पर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद वनाधिकारियों ने सुरक्षा को बढ़ा दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button