पीलीभीत

Pilibhit News: तालाब बन गया है बंगाली कॉलोनी रोड

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 22 Sep 2023 11:56 PM IST

Bengali Colony Road has become a pond

न्यूरिया के मोहल्ला यार खां से गुजरने वाले बाईपास मार्ग फैली कीचड़ । संवाद

न्यूरिया। न्यूरिया बंगाली कॉलोनी जाने वाले एक किलोमीटर लंबे मार्ग की हालत बेहद खराब है। गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भरा होने से राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। समस्या को लेकर जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

न्यूरिया बंगाली काॅलोनी के इसी मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। गुप्ता काॅलोनी, राजा काॅलोनी, भरतपुर काॅलोनी आदि के लोग भी इसी मार्ग से निकलते हैं। अस्पताल जाने वाली गर्भवती महिलाओं को भी इसी खस्ताहाल रोड से गुजरना होता है। मार्ग के निर्माण के लिए कई बार न्यूरिया बंगाली कॉलोनी के लोगों ने मांग की लेकिन शासन-प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। वार्ड नंबर आठ मोहल्ला मोहम्मद यार खां से गुजरने वाले बाईपास मार्ग की हालत भी ऐसी ही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button