पीलीभीत
Pilibhit News: ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से बाधित रही बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:55 PM IST
पीलीभीत। शहर के विभिन्न इलाकों में दिन भर फाॅल्ट होने से बिजलीकर्मियों के साथ ही उपभोक्ता परेशान होते रहे। फॉल्ट सही करने में दो से तीन घंटे तक लगे। इससे बिजली की गंभीर समस्या बनी रही।
शुक्रवार को शहर में गैस चौराहा स्थित ट्रांसफार्मर की केबल में फाल्ट आने के वजह से बाजार की तरफ आधे से ज्यादा हिस्से में करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। शहर के नई बस्ती, शेर मोहम्मद, झंडे वाले चौराहे, बाजार गेट, महिला थाना, देशनगर, काला मंदिर रोड आदि जगहों पर दिन में कई बार कटौती हुई। संवाद