पीलीभीत

Pilibhit News: हत्या और हादसे के बीच उलझी भगवान दास की मौत की गुत्थी

Connect News 24

पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ललौरगुदरानपुर निवासी भगवानदास की मौत की गुत्थी हत्या और हादसे के बीच अटक गई है। परिजन हत्या का आराेप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस हादसे में मौत का दावा कर रही है। हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ललौर गुदरानपुर निवासी ओमकार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसका भाई भगवान दास के छोटे बेटे की साली को गांव का ही अनिल मोबाइल पर अश्लील बातें कर परेशान करता था। जब युवक के घर इस मामले की शिकायत की तो प्रधान के घर बैठकर फैसला हो गया। इसके बाद अनिल पक्ष रंजिश मानता रहा।

भगवान दास 28 जुलाई को अपने समधी के साथ बरेली से लौट रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले ही घात लगाए छह लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट की। जिससे उनके भाई भगवान दास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि समधी गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार को पोस्टमार्टम कर उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक भगवान के सीने की हड्डी, ठोड़ी व चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस की जांच पड़ताल में हादसे की बात ही सामने आ सकी है। हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button