पीलीभीत

Pilibhit News: ट्रक की टक्कर से हुई थी बाइक सवार की मौत, रिपोर्ट

Connect News 24

– शव की हुई शिनाख्त, बंडा क्षेत्र के गांव मानपुर पिपरिया का था युवक

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। बंडा हाईवे पर शनिवार शाम को बाइक सवार की मौत ट्रक की टक्कर लगने से हुई थी। बाइक सवार की पहचान थाना बंडा के गांव मानपुर पिपरिया निवासी मनोज के रूप में हुई है। वह गांव रंपुरा कपूरपुर में अपनी बहन के घर से घर लौट रटा था। घटना स्थल पर पहुंचे मनोज के पिता दुलारे की ओर से पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मनोज के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बंडा हाईवे पर गांव कल्यानपुर के पास बाइक सवार मनोज की वाहन की टक्कर से घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। इसकी देरशाम शिनाख्त बंडा थाना के गांव मानपुर पिपरिया निवासी मनोज के रूप में हुई। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मनोज बहन के घर गांव रंपुरा कपूरपुर से अपने घर लौट रहा था। ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

०००००

डीसीएम की टक्कर से पिता-पुत्र के घायल, रिपोर्ट

माधोटांडा थाना के गांव बांसखेड़ा निवासी डोरीलाल अपने पुत्र प्रद्युम्न के साथ दो अगस्त को नगर में आया था। असम हाईवे के घुंघचाई चौराहा के समीप अनियंत्रित गति से आ रही डीसीएम की टक्कर से पिता-पुत्र घायल हो गए थे। प्रद्युम्न को गंभीर हालत में इलाज के लिए बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने डोरीलाल की ओर से डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button