Pilibhit News: बीसलपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, देर रात लौट रहा था घर

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बजरी भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को कब्जे में लिया है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पिपरा खास निवासी 22 वर्षीय शिवम पुत्र सत्यवीर बृहस्पतिवार की रात करीब 1:30 बजे बाइक से बीसलपुर से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में बीसलपुर से दो किलोमीटर दूर पीलीभीत मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार बजरी भरी ट्रक की चपेट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में भीषण हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत, चार साल की बच्ची घायल
हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने बजरी भरा ट्रक भी कब्जे में ले लिया है। तहरीर न मिल पाने के कारण पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सत्यवीर मिट्टी डलवाने का कार्य करता था।