पीलीभीत

Pilibhit News: जांच के लिए किसानों से चूहे पकड़कर देने के लिए कहने पर भड़की भाकियू

Connect News 24

पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र में धान की फसल को चूहों से बर्बाद होने से बचाने के लिए कृषि विभाग की ओर से अब तक कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। जिला प्रशासन भी इस मामले में खामोश है। जांच के लिए कृषि विभाग ने किसानों को चूहे पकड़कर देने का फरमान जारी कर दिया हैै। इस पर भाकियू ने नाराजगी जताई है। कृषि आयुक्त को ज्ञापन भेजकर लापरवाह जिला कृषि अधिकारी को हटाने और चूहों से बर्बाद फसल का सर्वे कराने की मांग की है।

भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने ज्ञापन में कहा है कि तहसील अमरिया में किसानों की धान और गन्ने की फसलों को अजीब किस्म के चूहे बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान फसलों को चूहों से बचाने के लिए हर जतन कर चुके हैं, लेकिन चूहों से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी समेत कृषि विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने रस्म अदायगी के लिए कुछ खेतों का निरीक्षण भी किया, लेकिन प्रजाति की जांच के लिए चूहों को नहीं पकड़ सके। अब किसानों से ही कहा गया है कि जांच के लिए वे खुद चूहे पकड़ कर दें। जिला कृषि अधिकारी की लापरवाही से किसान तबाह हो रहे हैं। उन्होंने चूहों से फसल की बर्बादी की गंभीर समस्या से तत्काल निजात दिलाने और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

इन किसानों की बर्बाद हो चुकी है धान की फसल

अमरिया क्षेत्र के गांव लाहौर गंज, बिलासपुर, मुंडलिया इलाही बक्श, भैंसहा, तुमडिया, कटमटा में किसान जसवंत सिंह, विक्रमजीत सिंह, सुच्चा सिंह, मोहन रामस्वरूप, मेवाराम, हरदयाल सिंह, सतपाल सिंह, मलकीत सिंह, जोगा सिंह, राजपाल शर्मा आदि की धान की फसल को चूहे बर्बाद कर चुके हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button