Pilibhit News: भाकियू ने की भूमाफिया पर कार्रवाई की मांग

एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी । संवाद
– सिमरा में सीलिंग की 180 एकड़ जमीन पर कब्जे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। भारतीय किसान यूनियन ने तहसील क्षेत्र के सिमरा इलाके में सीलिंग की 180 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर फसल बोने वालों पर कार्रवाई कराने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि जल्द प्रभावी कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में पंचायत की। जिसमें कहा गया कि सिमरा ताल्लुके महाराजपुर में स्थित सीलिंग की 180 एकड़ भूमि पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा है।
वे बेखौफ होकर कृषि कार्य करके गेहूं की बुआई कर रहे हैं। पूर्व में एसडीएम ने कार्रवाई के लिए निर्देश भी दिए थे। माधोटांडा पुलिस पर भी सवाल उठाए। एसडीएम को ज्ञापन देकर प्रभावी कराई करने की मांग की।
कार्रवाई न होने की स्थिति में आंदोलन की भी चेतावनी दी गई। इस मौके पर दिनेश कुमार, ननकू यादव, कमरुद्दीन, सोनू, गोलू, विजयकुमार, रामसेवक शिवकुमार आदि मौजूद रहे।

