पीलीभीत

Pilibhit News: गोमती उद्गमस्थल पर डेढ़ करोड़ से पुल निर्माण शुरू

Connect News 24

Construction of bridge started at Gomti origin point with Rs 1.5 crore

गोमती उद्धगम स्थल पर पुल निर्माण का कार्य करते श्रमिक । संवाद

कलीनगर। गोमती उद्गमस्थल पर डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का काम शुरू हो गया है। यहां फाउंडेशन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। मशीनें भी आ चुकी हैं। पुल निर्माण के बाद उद्गमस्थल की सुंदरता बढ़ने से यहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

लखनऊ की लाइफ लाइन कही जाने वाली गोमती नदी का उद्गमस्थल माधोटांडा में है। पांच साल से उद्गमस्थल के जीर्णोंद्धार की कवायद चल रही है। यहां कई विकास कार्यों के साथ ही सुंदरीकरण भी कराया जा रहा है। उद्गमस्थल पर पुल के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली है। 18 मीटर लंबे और सात मीटर चौड़े पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है।

पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर होने के बाद पुल निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। निर्माण की राह में आ रही पुलिया को तोड़ा जा रहा है। खोदाई कार्य के बाद पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य मार्च 2024 में पूरा किया जाना है।

आसानी से हो सकेगा जल का निकास

पुल बनने से गोमती की धारा का आसानी से प्रवाह हो सकेगा। मौजूदा समय में जो पुलिया बनी हुई है उसमें छोटी-छोटी नालियों के सहारे पानी निकल रहा है। पुल बनने के बाद इस पुलिया को खत्म कर दिया जाएगा, जिससे जल धारा प्रवाह से निकल सकेगा। साथ ही गोमती उद्गमस्थल की सुंदरता भी बढ़ेगी।

छह-छह मीटर के तीन पिलर पर सात मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है। इसे हम मार्च 2024 तक पूरा कर लेंगे। – उदय नारायण, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button