पीलीभीत

Pilibhit News: बहन को अस्पताल ले जाने से बहनोई को रोका

Connect News 24

पीलीभीत। एंबुलेंस से पत्नी को इलाज के लिए ले जा रहे पति को सुसराल वालों ने रोक लिया। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी युवती के भाई हैंं। सुनगढ़ी थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव चाटडांग बल्देवपुर निवासी डोरी लाल की पुत्री ओमश्री को 24 मई को उसका पति दुर्वेश अपने भाई दिनेेश व बहनोई के साथ इलाज के लिए एंबुलेंस से ले जा रहे थे।

शाम करीब 7:30 बजे गौहनिया चौराहे के पास गांव ओमश्री के भाई महेंद्र कुमार, अक्षय, नरेंद्र और वेदप्रकाश ने कई लोगों के साथ एंबुलेंस रोक ली। साथ ही वेंटीलेटर पर लेटी ओमश्री को जबरन उतारने की कोशिश करने लगे। किसी ने मामले की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी।

सुनगढ़ी पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने महेेंद्र व उसके चारों साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि ओमश्री ने दुर्वेश से शादी कर ली है लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते को नहीं मान रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button