Pilibhit News: बीएसए ने झाड़ू लगाकर शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा

कम्पोजिट स्कूल कैंच में साफ सफाई करते बीएसए व अन्य । संवाद
पीलीभीत। बीएसए अमित कुमार ने शुक्रवार को कंपोजिट स्कूल कैच पहुंचे में झाड़ू लगाकर स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को साफ-सफाई रखने की शपथ दिलाई गई।
बीएसए ने विद्यार्थियों के साथ ही उनके अभिभावकों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। गंदगी से संक्रामक रोग फैलते हैं। स्वच्छ रहने से बीमारियां नहीं होगी। घरों के आसपास जलभराव न होने दें। रोगों से बचाव के उपाय भी बताए। इसके बाद छात्र-छात्राओं का बौद्धिक ज्ञान परखा। इस मौके पर सुखराम, गिरजेंद्र कुमार, बृजेश भारती, संतवानी, अपूर्वा आदि मौजूद रहींं।
बीसलपुर। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी बेसिक विद्यालयों में शुक्रवार से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया गया। पहले दिन विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों ने बच्चों को स्वच्छ रहने का संकल्प दिलाया। इसके बाद विद्यालय परिसरों में सफाई अभियान चलाया गया। खंड शिक्षाधिकारी नीरज शुक्ला ने बताया कि पखवाड़ा 15 सितंबर तक चलेगा।

कम्पोजिट स्कूल कैंच में साफ सफाई करते बीएसए व अन्य । संवाद



