Pilibhit News: 61 करोड़ की आय और 51 करोड़ के व्यय का बजट पास
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:20 AM IST
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में 61 करोड़ रुपये की आय और 51 करोड़ के व्यय का बजट पारित किया गया। दिवाली पर पालिका बाजार, हर वार्ड में 25 स्ट्रीट लाइटें लगवाने के साथ ही डांडिया नाइट के आयोजन का निर्णय लिया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित पालिका बोर्ड की बैठक में कार्य योजना पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए 61 करोड़ रुपये की आय का बजट पारित किया गया। इसके सापेक्ष 51 करोड़ के व्यय का प्रस्ताव पास हुआ। अक्तूबर माह में डांडिया नाइट के आयोजन के प्रस्ताव को सभासदों ने बहुमत से पारित कर दिया। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रभारी ईओ देवेंद्र सिंह के अलावा सभी सभासद मौजूद रहे।