Pilibhit News: सराफा कारोबारी के बेटे की मौत कार दुर्घटना में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:09 AM IST

न्यूरिया में मौके पर मौजूद लोग ।
पीलीभीत/न्यूरिया। न्यूूरिया के मोहल्ला यार खां निवासी सराफा व्यापारी लक्ष्मीनारायण गुप्ता के 22 वर्षीय बेटे योगेश की कार दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा कस्बे से थोड़ी दूरी पर हुआ। सूचना मिलते ही शहर के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सराफा व्यापारी लक्ष्मीनारायण की न्यूरिया में ही स्टेशन मार्ग पर दुकान है। योगेश भी पिता के साथ दुकान पर बैठते थे। सोमवार को योगेश कार से शहर में किसी काम से आए थे। काम निपटा कर घर लौटते समय एक बरातघर के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। योगेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद से योगेश के घर में कोहराम मचा है।

न्यूरिया में मौके पर मौजूद लोग ।



