पीलीभीत

Pilibhit News: गाेवंश को कुचलने के बाद डिवाइडर से टकराई बस

Connect News 24

Bus collides with divider after crushing cows

पीलीभीत हाइवे गजरौला के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुई बस ।

– गजरौला थाने के पास मंगलवार रात हुआ हादसा

– पुलिस ने दूसरी बस मंगवाकर हरिद्वार भेजे यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी

गजरौला (पीलीभीत)। लखीमपुर से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस रात गजरौला थाने के निकट गोवंश को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में बैठे लगभग 60 यात्रियों को हल्की चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बस से सकुशल निकाला और दूसरे बस से हरिद्वार भेजने की व्यवस्था की।

मंगलवार रात नेशनल हाईवे पर सीतापुर डिपो की बस तिकुनिया (लखीमपुर खीरी) से 60 सवारियों को लेकर हरिद्वार की ओर जा रही थी। गजरौला थाने के निकट लगभग रात 12:30 बजे एक ओवरलोड ट्रक के ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हुई बस गोवंश को कुचलते हुए डिवाइडर से जा टकराई।

डिवाइडर से टकराने के कारण बस के आगे वाला शीशा पूरी तरह से टूट गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने सवारियों को बस से निकाला। इसके बाद पीलीभीत डिपो की एक बस को बुलवाकर सभी यात्रियों को हरिद्वार भिजवाया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button