पीलीभीत

Pilibhit News: व्यापार मंडल के महामंत्री समेत 10 व्यापारियों पर वाद दर्ज

Connect News 24

पीलीभीत। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष बाबू यादव ने शासन से अनुमति मिलने के बाद व्यापार मंडल के महामंत्री समेत 10 व्यापारियों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया है। न्यायालय ने सभी के खिलाफ समन जारी किए हैं। इस मामले में सुनवाई के लिए 29 अगस्त की तिथि निर्धारित की है।

दायर किए गए वाद में कहा गया है कि 18 जनवरी 2023 को कोतवाली क्षेत्र की पुरानी गल्ला मंडी में खाद्य अधिकारी राम मिलन राना निरीक्षण करने और नमूना लेने अयाजुद्दीन के प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे। यहां व्यवसाय से संबंधित लाइसेंस प्रदर्शित नहीं पाया गया। जब वह निरीक्षण पत्र तैयार करने लगे तो दुकान स्वामी ने कई व्यापारियों को बुला लिया।

भीड़ में शामिल संजय गुप्ता, अलाउद्दीन अंसारी, ताबिश, अंशुल अग्रवाल, मोइनउल हक, जगदीश ने डरा-धमका कर नमूने के रूप में लिए गए गगन पान मसाला के पैकेट खाद्य अधिकारी के हाथ से छीन लिए। व्यापार मंडल के महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल उर्फ शैली, शाहिद व अन्य लोगों ने राम मिलन राना को डरा धमका कर बैग में हरि जर्दा स्टोर से संग्रहित सील बंद नमूना भी छीन कर क्षतिग्रस्त कर दिया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद सभी 10 लोगों को आरोपित पाते हुए समन जारी करने के आदेश पारित किए हैं।

इस मामले में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल का कहना है कि उनके व्यापार मंडल ने हमेशा प्रशासन का सहयोग किया है। जिस कर्मचारी के द्वारा ऐसी घटना कारित होने का ब्योरा पेश किया गया वह अक्सर व्यापारियों का उत्पीड़न कर अपने निहित उद्देश्य पूर्ति के लिए व्यापारियों को निशाना बनाता रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button