पीलीभीत

Pilibhit News: युवक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज

Connect News 24

पीलीभीत। नगर के एक नेता की पत्नी ने युवक पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। हाल ही में महिला द्वारा मेडिकल स्टोर में घुसकर युवक को चप्पलों से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था।

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने कहा कि वह मेडिकल पर दवाई लेने गई थी। तभी वहां वार्ड नंबर पांच का युवक आया और छेड़खानी करते हुए गालियां देने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। लोगों ने बीचबचाव कर उसे छुड़ाया। इधर, युवक ने एक वीडियो वायरल कर खुद को बेकसूर बताया। उसका कहना है कि फर्जी तरीके से चल रहे नर्सिंग होम को लेकर उसने फेसबुक पर भ्रूड़ हत्या के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिस कारण उस पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी वैभव गुप्ता के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button