Pilibhit News: जातीय समीकरण भी बिगाड़ सकता है खेल
पूरनपुर नगर पालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन भाजपा से दो बार चेयरमैन रहे जबकि एक बार उनकी पत्नी चुनाव जीतीं हैं लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। ऐसे में लल्लन निर्दलीय के रूप से मैदान में हैं। वह किसी को नुकसान पहुंचा पाए या नहीं लेकिन भाजपा प्रत्याशी के सामने दिक्कत जरूर पैदा कर देंगे। वहीं सपा से मुन्ने मियां अंजाना ने एक बार चुनाव जीता है, एक बार अपनी भाभी को चुनाव जिता कर चेयरमैन बनाया है। मुन्ने मियां अंजाना कांग्रेस से चुनाव मैदान में हैं। उनकी दावेदारी भी मजबूत है। भाजपा से शैलेंद्र गुप्ता और सपा से हाजी लाडले लड़ रहे हैं। दोनों प्रत्याशी जातीय समीकरण बिगाड़ने में जुटे हैं। बागियों को नामांकन वापस के समय तक मनाया नहीं जा सका। बागियों से सपा और भाजपा प्रत्याशी को निपटना चुनौती बन गया है तो जातीय समीकरण भी खेल बिगाड़ सकता है।
-भाजपा- शैलेंद्र गुप्ता
शिक्षा-एमए, राजनीति शास्त्र
मजबूती-भाजपा और बिरादरी का वोट बैंक।
कमजोरी-नहीं मना पाए बागियों को, भाजपा का बागी वोट अपने पक्ष में करना।
राजनीतिक अनुभव- युवा व्यापार मंडल के कई साल नगराध्यक्ष रहे, कई बार नगर पालिका सदस्य रहे।
प्राथमिकताएं-नगर का चहुंमुखी विकास कराना। साफ-सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करना।
–
सपा- हाजी मुजफ्फर हुसैन उर्फ लाडले
शिक्षा-इंटर
मजबूती- सपा व बिरादरी का वोट बैंक।
कमजोरी-बागियों को मनाने में हुए विफल, पार्टी का पूरा वोट बैंक मिलना चुनौती बन सकता है।
राजनीति- व्यापार मंडल के कई सालों से नगराध्यक्ष हैं।
प्राथमिकताएं- नगर की समस्याओं को दूर कर विकास कराना। नगर में पेयजल व्यवस्था सुधारना।
-निर्दलीय-प्रदीप जायसवाल लल्लन
शिक्षा- स्नातक
मजबूती-बिरादरी के वोट बैंक पर अच्छी पकड़, अन्य वोटरों का भी साथ
कमजोरी- निर्दलीय प्रत्याशी
राजनीति अनुभव- 10 साल तक लगातार नगर पालिका चेयरमैन, पांच साल पत्नी रहीं चेयरमैन
प्राथमिकताएं- बचे विकास को पूरा कराना
–
कांग्रेस-मुन्ने मियां अंजाना
शिक्षा- परास्नातक
मजबूती- बिरादरी के वोटरों पर अच्छी पकड़
कमजोरी- पार्टी का मजबूत वोट बैंक न होना।
राजनीति- खुद के अलावा भाभी नगर पालिका चेयरमैन रहीं।
प्राथमिकता- नगर का विकास कराना। सड़क, पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराना।