Pilibhit News: रोजगार मेले में 76 युवाओं को बांटे गए प्रमाणपत्र

दि ग्रेट मैमोरियल डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित करते राज्य मंत्री
अमरिया। द ग्रेट आरपी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कॅरियर सेंटर, राजकीय आईटीआई और कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेला लगा।
मेले में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने विभिन्न कंपनियों में चयनित 76 युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। रोजगार मेले में नोएडा, बुलंदशहर, हरियाणा आदि कई शहरों से कंपनियां आईं। कंपनियाें ने वैलनेस एडवाजर, मार्केटिंग सुपर वाइजर, सेल्स प्रोमोटर एवं जिला प्रोजेक्ट मैनेजर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, टैक्निशियन, हेल्पर स्टोर कीपर, आफिस कोर्डिनेटर, ट्रेनी आदि पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से रिज्यूम लिए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, परमिंदर सिंह प्रिंस आदि मौजूद रहे। संवाद



