Pilibhit News: पीलीभीत में होगा चैलेंजर लीग का फाइनल

पीलीभीत वेटरन क्रिकेट एसोसियेशन की बैठक में मौजूद सदस्य । स्त्रोत – एसोसियेशन
पीलीभीत। पीलीभीत वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में पीलीभीत में चैलेंजर लीग का फाइनल मुकाबला कराने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन ने चैलेंजर लीग के लिए पीलीभीत की टीम को गठित कर अगले अभ्यास में उसे मूर्त रूप देने का निर्णय लिया है।
शनिवार की रात पीलीभीत वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक संरक्षक अनिल महेंदु और अध्यक्ष डॉ. दीपक गंगवार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। सचिव जगदीश सक्सेना ने बताया कि आगामी 15 अक्तूबर को पीलीभीत वेटरन क्रिकेट टीम मैच खेलने शाहजहांपुर जाएगी और 29 अक्तूबर को लखीमपुर व शाहजहांपुर में से एक टीम मैच खेलने पीलीभीत आएगी।
चैलेंजर लीग मैच 5 नवंबर तक समाप्त होने के पश्चात नाकआउट मैच प्रारंभ होंगे। अध्यक्ष डॉ. दीपक गंगवार ने बताया कि वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत हो रहे लीग मैच के पश्चात जो टीम नाकआउट मैच खेल कर फाइनल में पहुंचेगी। उसका फाइनल मैच पीलीभीत में कराने के लिए यूपी वेटरन एसोसिएशन से बात की जाएगी।
बैठक में पीलीभीत की वेटरन क्रिकेट टीम का गठन किया गया। इसको मूर्त रूप अगली बैठक में दे दिया जाएगा। एसोसिएशन की बैठक में उपाध्यक्ष संदीप सिंह, डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, मोहित अग्रवाल, ज्योति तलवार, सह सचिव राजेश डाटा, हरपाल यादव, हरीश दुलवानी आदि मौजूद रहे।