Pilibhit News: नौगवां चौराहे पर अव्यवस्थाएं रहीं हावी, यात्री परेशान

रेलवे जंक्शन से आते यात्री । संवाद
पीलीभीत। अस्थायी बस अड्डा बन चुका नौगवां चौराहे पर दीपावली को लेकर भी कोई तैयारी नहीं की गई। यहां पर यात्रियों के लिए किसी तरह की कोई सुविधा नहीं है। जिस कारण दिन भर यात्री परेशान होते रहे।
दीपावली पर्व लोग घरों पर जाने के लिए नौगवां चौराहे पर बसाें का इंतजार करते रहे। चौराहे पर अव्यवस्थाएं पूरी तरह से हावी रही। स्थानीय डिपो की ओर से भी किसी तरह की कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई गईं। हाल यह रहा कि यात्री बसाें की टाइमिंग जानने के लिए चौराहे पर स्थित दुकानदार से बसों के बारे में जानकारी करते नजर आए।
सही समय से बसों के न पहुंचने पर डग्गामार वाहन चालक यात्रियों को गुमराह कर इसका फायदा उठाते रहे। यात्रियों के बैठने के लिए भी किसी तरह की व्यवस्था को नहीं है। बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो से बसों का संचालन किया जा रहा है। वहां पर सिर्फ बस का स्टॉपेज है। यात्री बस अड्डे से ही बस में बैठे।
रेलवे जंक्शन पर एक गेट होने से यात्रियों को दिक्कत
दीपावली आते ही रेलवे जंक्शन पर भी भीड़ बढ़ने लगी है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के निकलने के लिए दो गेट थे। इनमें एक गेट पर जीर्दोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते वहां पर सिर्फ एक गेट ही बचा है। इससे ट्रेनों से जब सवारियां वहां उतरती है। सिर्फ एक गेट होने की वजह निकलने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इसमें विकलांग व बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। दीपावली पर अब रेलवे जंक्शन में भी भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में ट्रेन आने पर महज एक ही गेट से यात्री निकलते हैं। इससे वहां कुछ देर के लिए अव्यवस्था फैल जाती है। यात्रियों के सीढ़ी से नीचे गिरने का भी खतरा रहता है।

रेलवे जंक्शन से आते यात्री । संवाद



