पीलीभीत

Pilibhit News: ग्रांड पेरेंट्स-डे पर बच्चों ने मचाया धमाल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 29 Jul 2023 12:38 AM IST

Children created a ruckus on Grand Parents Day

पूरनपुर के सेंट जोसेफ स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे । संवाद

पूरनपुर। सेंट जोसेफ स्कूल में ग्रांड पेरेंट्स-डे मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने दादा-दादी, नाना-नानी का मनोरंजन किया। किंडरगार्टन के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बुजुर्गों की खूब वाहवाही लूटी। लिली प्रकाश ने प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया। नर्सरी के बच्चों का दादी अम्मा, दादी अम्मा मान जाओ एक्शन सांग मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। मनीषा और शालिनी ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। रेणु, प्रीति के निर्देशन बच्चों ने लुंगी डांस किया। अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना की। प्रधानाचार्य फादर राजेश ने बुजुर्गों का हमेशा सम्मान करने की सीख दी। संचालन अक्षिका चौहान, पार्थ पांडेय, रिम्शा रेहान खान ने किया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button