Pilibhit News: जिले के स्कूल और कॉलेजों के बच्चे करेंगे गोमती उद्गमस्थल का भ्रमण

गोमती उद्धगम स्थल पर घूमते श्रंद्धालु । संवाद
कलीनगर। गोमती उद्गमस्थल की रौनक बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए अब जिले भर के स्कूलों के बच्चे भी भ्रमण कर पर्यटन के साथ पौराणिक महत्व से भी रूबरू होंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष एसडीएम कलीनगर जिले भर के स्कूलों को पत्र लिखकर उद्गमस्थल का भ्रमण कराने का आग्रह किया है।
लखनऊ की शान गोमती नदी का उद्गमस्थल का माधोटांडा में है। जिला प्रशासन की रुचि के बाद उद्गमस्थल का जीर्णोद्धार कराया गया। इसके साथ ही पवित्र गोमती उद्गम नदी पुनरुद्धार एवं बाबा दुर्गा नाथ सेवा ट्रस्ट का गठन कर विकास कार्य कराए गए। तीन साल पूर्व से वाराणसी की तर्ज पर आरती की जा रही है। इससे आमजन का गोमती उद्गमस्थल की ओर आकर्षण बढ़ गया।
अब उद्गमस्थल की रौनक बढ़ाने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता ने एक और प्रयास शुरू किया है। इसके तहत जिले की शिक्षण संस्थान एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से गोमती उद्गमस्थल का भ्रमण करने का आग्रह किया जा रहा है।

