Pilibhit News: स्कूलों में मनाया गया क्रिसमस-डे

लार्ड कृष्णा स्कूल में मनाया गया क्रिसमस कार्यक्रम में सजे बच्चो के साथ मौजूद प्रधानाचार्य । स्
पीलीभीत। जिले में शनिवार को कई स्कूलों में क्रिसमस डे मनाया गया। इस दौरान बच्चे सेंटा की वेशभूषा में सजकर स्कूल आए। बच्चों को शिक्षकों ने क्रिसमस डे के बारे में बताया। स्कूलों में केक काटा गया। डांस प्रतियोगिताएं हुईं।
लॉर्ड कृष्णा स्कूल में शनिवार को क्रिसमस का सेलिब्रेशन हुआ। इसमें बच्चों ने जिंगल बेल-जिंगल बेल गाना गया और खूब डांस किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय के प्रबंधक शनि दीक्षित ने बच्चों को क्रिसमस डे के बारे में जानकारी दी।
विशिंग बेल स्कूल में प्ले ग्रुप, नर्सरी केजी के बच्चों ने संता की वेशभूषा धारण कर सबका मनोरंजन किया। आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्या लीना गुप्ता और संचालिका स्मारिका गुप्ता भी मौजूद रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों को मिठाई व चॉकलेट वितरित की।
बेनहर किड्स बर्ड में ईसा मसीह की विभिन्न झांकियों का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। उनसे संबंधित विभिन्न कहानियां भी सुनाई गईं। शिक्षिका अनीता वर्मा ने सांता क्लास की वेशभूषा धारण करके सभी बच्चों को उपहार दिए तथा वह आकर्षण का केंद्र रही बच्चों ने जिंगल बेल जिंगल बेल की धुन पर नृत्य किया। इस अवसर पर बच्चे सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर शामिल हुए। नर्सरी इंचार्ज रीना सक्सेना ने केक काटकर क्रिसमस की शुरुआत की। इस अवसर पर शिक्षिकाओं में शिखा पांडे, जमशीदा खान, आयुषी अग्रवाल, अनम सलमानी आदि उपस्थित रहीं।
सांता क्लॉज की ड्रेस में बच्चों ने की जमकर मस्ती
पीलीभीत। इनीशियम ग्लोबल स्कूल में सांता क्लॉज ने बच्चों के साथ डांस करके खूब मस्ती की। उन्हें तरह-तरह के उपहार भी दिए, जिससे बच्चों में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाध्यापिका रितिका धमेजा ने बताया की क्रिसमस उत्सव ईसाई धर्म के लोगों के लिए सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। क्योंकि इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था और अन्य धर्म के लोग इसे बड़ा दिन के रूप में मनाते हैं। संवाद

लार्ड कृष्णा स्कूल में मनाया गया क्रिसमस कार्यक्रम में सजे बच्चो के साथ मौजूद प्रधानाचार्य । स्

लार्ड कृष्णा स्कूल में मनाया गया क्रिसमस कार्यक्रम में सजे बच्चो के साथ मौजूद प्रधानाचार्य । स्

लार्ड कृष्णा स्कूल में मनाया गया क्रिसमस कार्यक्रम में सजे बच्चो के साथ मौजूद प्रधानाचार्य । स्