पीलीभीत

Pilibhit News: क्रिसमिस को लेकर सजने लगे चर्च, तैयारियां तेज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 22 Dec 2023 12:11 AM IST

Churches started getting decorated for Christmas, preparations intensified

शहर के सेंट एलॉसिस कॉलेज परिसर में क्रिसमस पर्व को लेकर सजाई गई झांकी । संवाद

पीलीभीत। क्रिसमिस को देखते हुए चर्च को सजाने का काम शुरू हो गया है। चर्च में रंगाई पुताई के साथ वहां सजावट की जा रही है।

शहर के ब्रह्मचारी रोड स्थित सबसे पुराने चर्च क्राइस्ट मैथोडिस्ट के पास्टर अजय चरन ने बताया कि क्रिसमिस पर्व को लेकर तैयारियां की जा रही है। 24 दिसंबर की शाम को कार्यक्रम होगा। 25 दिसंबर की सुबह 10 बजे से प्रार्थना होगी। सेंटा एलायसिस के फॉदर शाहजी क्रिस्टफर ने बताया कि चर्च और कॉलेज में लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है।

24 दिसंबर की शाम को शाम सात बजे प्रार्थना कराई जाएगी। 25 दिसंबर को सुबह नौ बजे प्रार्थना करने के बाद केक काटा जाएगा। इससे पहले विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है। इसमें कैरल्स सिंगिंग का आयोजन किया गया। क्रिसमस ट्री व झांकियों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।

सिविल लाइन नार्थ स्थित फुल गॉस्पल पेंटी कॉस्टल के पास्टर प्रभाकरन ने बताया चर्च में सजावट का काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार तक शेष कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। 25 दिसंबर को प्रभु यीशु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद केक काटा जाएगा। क्रिसमिस को लेकर शहर की दुकानों को सजाया जा रहा है। तरह-तरह के गिफ्ट व केक से पूरा बाजार गुलजार हो गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button