पीलीभीत

Pilibhit News: शहर काजी के बेटे से स्कूल में मारपीट, परिजनों ने किया हंगामा

Connect News 24

City Qazi's son was assaulted in the school, the relatives created ruckus

स्कूल के बाहर मौजूद परिजन। संवाद

पीलीभीत। शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ रहे शहर काजी के बेटे को तीन दिन पहले स्कूल के ही लड़कों ने पीट दिया था। शनिवार को ये लड़के उसे पीटने के लिए फिर इकट्ठे हुए तो परिजन स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें शांत कराया।

शहर के मोहल्ला भूरे खां के रहने वाले शहर काजी जरताफ रजा खां का बेटा हुस्याम रजा खां शहर के नकटादाना चौराहा स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। इसी स्कूल में शहर इमाम हाफिज इसरार का पुत्र जियाउल मुस्तफा भी कक्षा आठ का छात्र है। तीन दिन पूर्व विद्यालय में ही किसी बात को लेकर दोनों का दूसरे बच्चों से विवाद हो गया था। इसके बाद हुस्याम के साथ मारपीट की गई थी। विद्यालय स्टाफ से शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।

हुस्याम की पिटाई करने वाले छात्र शनिवार को फिर उसे पीटने के लिए स्कूल के बाहर इकट्ठे हो गए। इसकी जानकारी जब परिजनों को लगी तो वे स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि परिजनों ने अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।

वर्जन:

स्कूल के बाहर जो घटना हुई, उसकी परिजनों ने लिखित शिकायत की है। सोमवार को बच्चों के आने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी लग सकेगी। विद्यालय कमेटी इसकी जांच कर कार्रवाई करेगी। – शाहजी क्रिस्टोफर, प्रधानाचार्य

स्कूल के बाहर मौजूद परिजन। संवाद

स्कूल के बाहर मौजूद परिजन। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button