पीलीभीत

Pilibhit News: दावा 24 घंटे बिजली देने का, मिल 18 घंटे भी नहीं रही

Connect News 24

Claim of providing 24 hours electricity, but it was not available even for 18 hours

बिजली ठीक करता कर्मी ।

पीलीभीत। भीषण गर्मी के बावजूद शहर में पांच-छह घंटे बिजली कटौती आम बात हो गई है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक शहर को 24 घंटे बिजली दी जा रही है, लेकिन हकीकत में 18 घंटे भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शासनादेश के मुताबिक, शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जानी चाहिए, लेकिन यहां शहर में जमकर कटौती हो रही है। पॉश इलाकों में भी चार-पांच घंटे बिजली कटना आम बात है। शहर के कुछ मोहल्लों में रोजाना फॉल्ट हो रहे हैं। इससे आपूर्ति बाधित रहती है। लोगों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिकारी कटौती की बात मानने के लिए ही तैयार नहीं हैं।

फोटो: 19

दिन-रात बिजली का आना-जाना लगा रहता है। अगर पूछा जाए तो फॉल्ट की बात कह दी जाती है। दो-तीन घंटे बिजली कटना आम बात है।

– जितेंद्र शर्मा, नई बस्ती

फोटो: 20

मोहल्लों के अलावा बाजार में भी बिजली जमकर काटी जा रही है। अगर अन्य संसाधन न हों तो दिन में दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो जाएगा। – नीरज श्रीवास्तव, सराफा व्यापारी

फोटो: 22

बार-बार बिजली आने-जाने से पढ़ाई में काफी समस्याएं आती हैं। सुबह के समय जब घरों में काम होता है, तब तीन-चार घंटे बिजली कटौती होने से दिनचर्या प्रभावित होती है। – मंयक, मोहल्ला गोपाल सिंह

वर्जन:

लाइन या फिर ट्रांसफार्मर में दिक्कत आने की वजह से आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। वैसे शहर को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। – सुधीर भारतीय, एक्सईएन

बिजली ठीक करता कर्मी ।

बिजली ठीक करता कर्मी ।

बिजली ठीक करता कर्मी ।

बिजली ठीक करता कर्मी ।

बिजली ठीक करता कर्मी ।

बिजली ठीक करता कर्मी ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button