पीलीभीत

Pilibhit News: सीएमओ ने लिखा पत्र, हेल्थ एटीएम से करें नियमित जांचें

Connect News 24

CMO wrote a letter, check regularly with Health ATM

30 अप्रैल के अंक पर प्रकाशित खबर।

अमर उजाला इंपैक्ट

प्रभारी चिकित्सकों को पत्र लिखकर गंभीरता बरतने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। दस मिनट में 40 से अधिक जांचों के लिए लगाए गए हेल्थ एटीएम को लेकर बरती जा रही लापरवाही के मामले में सीएमओ डॉ आलोक कुमार गंभीर हुए हैं। इसके लिए उन्होंने प्रभारी चिकित्सकों को पत्र लिखकर हेल्थ एटीएम से नियमित रूप से जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया। हेल्थ एटीएम की स्थिति पर अमर उजाला में 30 अप्रैल के अंक पर प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया गया था। इसी पर सीएमओ गंभीर हुए हैं।

जनपद में पैथोलॉजी सुविधा की बात करें तो मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी स्तर पर सामान्य जांच की सुविधा है। देहात क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए करीब छह माह पूर्व जनपद के विधायकों के सहयोग से पूरनपुर, बीसलपुर, ललौरीखेड़ा और बरखेड़ा में हेल्थ एटीएम की सुविधा शुरू की गई थी।

दावा किया गया था कि हेल्थ एटीएम से 10 मिनट में 40 प्रकार की जांचों की मरीजों को सुविधा मिलेगी। इसके लिए संबंधित अस्पताल के स्टाफ को ट्रेनिंग देकर एटीएम के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। शुरुआत में जांच की गई, लेकिन बाद में हेल्थ एटीएम शोपीस बनकर रह गए। अधिकांश एटीएम कमरों में बंद कर दिए गए। यदा-कदा कुछ जगहों पर नाममात्र जांचे कर औपचारिकता ही निभाई जाने लगी।

30 अप्रैल को हेल्थ एटीएम की हकीकत पर खबर को प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद सीएमओ गंभीर हुए उन्होंने हेल्थ एटीएम से संबंधित समस्त प्रभारी चिकित्सकों को पत्र जारी किया। जिसमें कहा गया कि हेल्थ एटीएम का मरीजों को नियमित रूप से लाभ मिले। जरूरी जांचों के लिए हेल्थ एटीएम का प्रयोग किया जाए। सीएमओ डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया कि हेल्थ एटीएम के नियमित रूप से उपयोग के लिए निर्देश दिए गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button